बुधवार, 12 नवंबर 2008

Police of Capital Of India (Delhi)

kal police vaalo ne ek ladke ko road par marta chore diya sirf isliye kyoki vo area unke thane may nahi aata tha or logo ne ambulance bulaee to vo bhi lota di, or itne may vo ladka mout ke muh may chala gaya kya iski saja un police valo ko hamara samvidhan dega ya phir bharat ki rajdhani delhi may har police vala apni marji karega, agar aap log meri bato se sahmat hey to blog ka javab de may ise supreme court ko bataunga, kya hum bhartiyo ki jaan itni sasti road par mar jayegi ????????


prakash

कोतवाली थाना परिसर में युवक ने खुद को फूंका
Jan 11, 11:23 am
भोपाल। कोतवाली थाना परिसर में शनिवार को एक युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को जला लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी ने करीब चार माह से उसे छोड़ रखा था। ये मामला कोतवाली स्थित महिला परामर्श केन्द्र में विचाराधीन था। इसी मामले को लेकर वह थाने पहुंचा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीएसपी कोतवाली देवेन्द्र पाटीदार के मुताबिक इमामी गेट स्थित नबाव भाई के मकान में रहने वाला मोनू उर्फ मुलायम सिंह पुत्र कल्याण सिंह (38) सेंटिंग का काम करता है। करीब दस साल पहले वह टीन शेड के पास चौकीदारी करता था। इसी दौरान वहां गर्म कपडे़ बेचने आई दार्जीलिंग निवासी चांदनी से उसका प्रेम प्रसंग चल पड़ा और दोनों ने शादी कर ली। उनका एक नौ साल का बेटा और छह माह की बेटी है। मोनू शराब पीने का आदी है। शादी के कुछ समय बाद से ही वह शराब पीकर चांदनी को प्रताड़ित करने लगा। इसकी शिकायत चांदनी ने महिला थाने में की थी। परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग के बाद मोनू ने माफी मांगी और चांदनी को अच्छे से साथ रखने का वादा किया। कुछ समय बाद फिर मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया। इसकी शिकायत चांदनी ने दोबारा महिला थाने के परिवार परामर्श केन्द्र में की। इसके बाद वह घर छोड़ बेटे को लेकर वृद्धाश्रम चली गई। यहां वह नौकरी कर अपना और बेटे का पेट पालने लगी। मोनू आश्रम पहुंचा और हाथ-पैर जोड़कर उसे वापस ले आया। वह फिर पुराने ढर्रे पर लौट आया। तीसरी बार चांदनी ने फिर परामर्श केन्द्र की शरण ली और मोनू को छोड़ चिरायु अस्पताल के पास किराए के मकान में रहने लगी। उसने अस्पताल में नर्स की नौकरी भी कर ली। इसके बाद भी मोनू ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। इसी से तंग आकर चांदनी ने वहां से नौकरी छोड़ दी। करीब चार माह पहले उसने आखिरकर पति को छोड़ने का निश्चय कर लिया। मोनू ने इस बार कोतवाली थाने के परिवार परामर्श केन्द्र की शरण ली और पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई। चांदनी ने उसके साथ रहने से साफ मना कर दिया। उसने शुक्रवार को ही पीपलनेर स्थित नित्य सेवा सोसायटी में नौकरी संभाली थी। मोनू दिन में साढ़े 11 बजे के करीब शरीर पर पेट्रोल डालकर थाने पहुंचा। वहां उसने थाने परिसर में अपनी जैकेट उतारी और तीली जलाकर आग लगा ली। थाना परिसर में उसे जलता देख संतरी के होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो थाने में मौजूद जवान बाहर निकले। किसी ने उस पर कंबल, तो किसी ने रेत और पानी डालना शुरू कर दिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, वह साठ फीसदी से ज्यादा जल चुका था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस कर्मियों ने
की थी मारपीट
इस मामले के प्रत्यक्षदर्शी मेहबूब मियां के मुताबिक मोनू ने जब पत्नी वापस दिलाने को कहा तो एक पुलिसकर्मी ने उसे कथित रूप से चांटा मार दिया था। तभी उसने आत्मदाह की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे भगा दिया और कहा जा आग लगा ले। वह बाहर आया और आग लगा ली। आग बुझाते समय एक थानेदार इसी बात को लेकर पुलिसकर्मी को डांट भी रहा था कि तुमने मरवा दिया।
पत्नी नहीं देखना चाहती शक्ल
चांदनी को मोनू से किस तरह नफरत हो गई थी, इसका नजारा शनिवार को घटना के बाद देखने को मिला। जब सीएसपी देवेन्द्र पाटीदार ने उसे मोनू के आग लगाने की जानकारी दी तो उसने मोनू की शक्ल तक देखने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि वह उसके लिए मर गया है।
इसके साथ जाने से
अच्छा मर जाऊं
तीन बार काउंसलिंग के बाद भी मोनू ने अपनी हरकत नहीं बदली थी। पिछली बार काउंसलिंग के दौरान जब परामर्श देने वालों ने आखिरी बार चांदनी को मोनू के साथ जाने की सलाह दी तो उसने मना कर दिया था। उसका कहना था कि इसके साथ जाने से तो अच्छा है कि मैं मर जाऊं।

2 टिप्‍पणियां:

Rahul ने कहा…

what is your messege from this article - that men torture woman

Rahul ने कहा…

what is your messege from this article - that men torture woman